UP New Ration Card List सूची में अपना नाम कैसे देखे?? [2022]

UP Ration List 2022 Kaise Naam Khoje – जैसा की हम सभी जानते हैं प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार नयी राशन कार्ड लिस्ट जारी करती है और आज हम उत्तर प्रदेश नए राशन कार्ड सूची में अपना कैसे खोजे के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे | आज का हमारा यह लेख उन लोगो के लिए हैं जिन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करा था, या राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ा था आदि आदि और अब UP New Ration Card List में अपना नाम खोजना चाहते हैं ? यदि आप भी उन्ही में से एक है तो आज का यह लेख आपके लिए ही है, यह लेख केवल आपकी हेल्प करने के लिए की आप किस प्रकार fcs.up.nic.in ration card list 2022 किस प्रकार देख सकते हैं यदि आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से सम्बंधित अन्य कोई जानकारी जानना चाहते हैं तो हमने उनके लिंक निचे दिए हैं 

इन सभी लेखो पर हमें बहुत से प्रशन मिले हैं और हमने उनका समाधान उसी लेख पर कर दिया है यदि आज के लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल आपके मन में आये तो आप हमसे बिना हिचकिचाए निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं तो चलिए जानते हैं की आप ऑनलाइन उत्तर प्रदेश की नयी राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देख सकते हैं?

Uttar Pradesh (UP) New Ration Card List में अपना नाम कैसे खोजे

राशन कार्ड सूची में नाम देखने या खोजने से पूर्व आपके पास कुछ basic चीजो का होना अनिवार्य है जैसे की मोबाइल फ़ोन / लैपटॉप / कंप्यूटर, इन्टरनेट तथा थोड़ी बहुत इन्टरनेट की जानकारी बाकी आप बस कुछ आसन से steps को फॉलो करके राशन कार्ड सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं |

चरण 1: उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूचि में अपना नाम देखने के लिए सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक आपकी सुविधा के लिए  यहाँ भी दिया जा रहा है इस लिंक पर क्लिक करें –  https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx

चरण 2: यहाँ आप एन.एफ.एस.ए लिंक पर माउस का कर्जर ले जाए और “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची ” लिंक पर क्लिक करें जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया हैं |

UP Ration Card List NFSA SUCHI

या फिर आप होम पेज पर स्क्रॉल डाउन करके “महत्वपूर्ण लिंक (एन.एफ.एस.ए.)” पर जाकर एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूचि लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं जैसा की निचे इमेज में दिया गया है |

New Ration Card List UP LInk

 

चरण 3:  यदि किसी कारण वश आपको यह लिनक्स नहीं मिलता तो आप  डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करें http://nfsa.up.gov.in/Food/citizen/Default.aspx इस लिंक पर क्लिक करते ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलो की लिस्ट आपके सामने आ जायेगी | आप चाहे तो यहाँ से भी अपने जिले के नाम पर क्लिक करके राशन कार्ड सूची देख सकते हैं, परन्तु यहाँ में आपको यह सलाह देना चाहूंगी की आप बताये गए चरणों को फोलो करें क्यूंकि कई बार यह लिंक काम नहीं करते तो आपको परेशानी हो सकती है |

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) की पात्रता सूची

 
क्र.  जिले का नाम   पात्र गृहस्थी   अन्त्योदय  योग
राशनकार्ड लाभार्थी राशनकार्ड लाभार्थी राशनकार्ड लाभार्थी
1   Agra 696421 2851316 9567 32061 705988 2883377
2   Aligarh 635770 2490848 24579 73129 660349 2563977
3   Ambedkar Nagar 332899 1522470 65965 276595 398864 1799065
4   Amethi 279397 1076464 70378 229877 349775 1306341
5   Amroha 316607 1118536 20742 73162 337349 1191698
6   Auraiya 189382 701211 51504 166787 240886 867998
7   Ayodhya 353151 1588051 62989 237719 416140 1825770
8   Azamgarh 646575 2728885 105778 406300 752353 3135185
9   Baghpat 187553 797267 7680 27052 195233 824319
10   Bahraich 573757 2164059 127021 304401 700778 2468460
11   Ballia 513540 2075849 101696 306693 615236 2382542
12   Balrampur 303104 1319001 36789 141589 339893 1460590
13   Banda 319296 1193589 48253 114642 367549 1308231
14   Bara Banki 547248 2189625 113876 369061 661124 2558686
15   Bareilly 713555 2955818 99687 308877 813242 3264695
16   Basti 356818 1534771 89063 336492 445881 1871263
17   Bijnor 602567 2504922 20625 64238 623192 2569160
18   Budaun 483513 1986621 45212 141848 528725 2128469
19   Bulandshahar 589047 2308682 26401 90925 615448 2399607
20   Chandauli 291268 1187560 52493 171446 343761 1359006
21   Chitrakoot 176402 715901 22774 71416 199176 787317
22   Deoria 473216 2008536 105680 392253 578896 2400789
23   Etah 276174 1093894 27160 74444 303334 1168338
24   Etawah 252614 959184 46082 124673 298696 1083857
25   Farrukhabad 302181 1145363 38268 102184 340449 1247547
26   Fatehpur 455752 1752763 36784 115902 492536 1868665
27   Firozabad 385781 1620418 32521 99548 418302 1719966
28   Gautam Buddha Nagar 169873 655452 7897 23607 177770 679059
29   Ghaziabad 342842 1439943 8495 36162 351337 1476105
30   Ghazipur 559640 2387109 59537 206787 619177 2593896
31   Gonda 531614 2178206 65026 203154 596640 2381360
32   Gorakhpur 674601 2661365 126391 497508 800992 3158873
33   Hamirpur 203163 783400 36019 128981 239182 912381
34   Hapur 215203 940012 8805 34289 224008 974301
35   Hardoi 672547 2668748 117707 313209 790254 2981957
36   Hathras 277462 1126218 16850 56576 294312 1182794
37   Jalaun 260288 996534 37765 120602 298053 1117136
38   Jaunpur 666743 2870032 125472 412075 792215 3282107
39   Jhansi 329855 1233175 45831 149312 375686 1382487
40   Kannauj 296918 1087440 29427 73648 326345 1161088
41   Kanpur Dehat 286288 1063932 50878 164244 337166 1228176
42   Kanpur Nagar 624009 2283908 63135 163497 687144 2447405
43   Kasganj 222878 923659 27593 90560 250471 1014219
44   Kaushambi 269754 1120703 37575 113776 307329 1234479
45   Kheri 767614 2899060 109888 276889 877502 3175949
46   Kushinagar 613344 2390740 117133 378394 730477 2769134
47   Lalitpur 258021 840938 27279 67323 285300 908261
48   Lucknow 647073 2574967 50064 144830 697137 2719797
49   Mahoba 167287 636810 16223 55462 183510 692272
50   Mahrajganj 436243 1825303 66619 234295 502862 2059598
51   Mainpuri 237124 883148 45892 139738 283016 1022886
52   Mathura 420189 1637183 41432 106101 461621 1743284
53   Mau 312789 1383780 56590 197556 369379 1581336
54   Meerut 427530 1899494 9229 33184 436759 1932678
55   Mirzapur 387259 1694169 69665 242665 456924 1936834
56   Moradabad 550337 2269053 30089 81237 580426 2350290
57   Muzaffarnagar 450053 1816346 19626 66620 469679 1882966
58   Pilibhit 353117 1527027 36656 135889 389773 1662916
59   Pratapgarh 516071 2082156 73768 292008 589839 2374164
60   Prayagraj 917651 3757104 88106 295209 1005757 4052313
61   Rae Bareli 453450 1806639 101903 320051 555353 2126690
62   Rampur 401422 1592270 34639 100704 436061 1692974
63   Saharanpur 530508 2276130 54618 199930 585126 2476060
64   Sambhal 386824 1506077 23049 66059 409873 1572136
65   Sant Kabir Nagar 273831 1011352 53425 189589 327256 1200941
66   Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) 284841 1049199 38261 104507 323102 1153706
67   Shahjahanpur 541641 1946856 37841 108652 579482 2055508
68   Shamli 206033 867337 14764 52177 220797 919514
69   Shrawasti 190605 817167 23172 59799 213777 876966
70   Siddharthnagar 384875 1566186 82509 250279 467384 1816465
71   Sitapur 786815 3012577 112071 341621 898886 3354198
72   Sonbhadra 325863 1255740 60558 184938 386421 1440678
73   Sultanpur 362171 1535637 80400 267736 442571 1803373
74   Unnao 470572 1743023 114445 335124 585017 2078147
75   Varanasi 546262 2366179 49496 175295 595758 2541474
    कुल योग 31464681 126481087 4093380 13145162 35558061 139626249

चरण 4: आप जैसे ही अपने जिले के नाम पर क्लिक करेंगे आपके सामने टाउन  और ब्लाक की लिस्ट आ जायेगी अब यहाँ से आप अपने टाउन या ब्लाक पर क्लिक करें

चरण 5: टाउन या ब्लाक  पर क्लिक करने क बाद आपके सामने उस टाउन के सभी दुकानदारो के नाम की लिस्ट आ जायेगी यहाँ से आप अपने दुकानदार का नाम देख सकते हैं और नीले रंग में जो राशन कार्ड नंबर दिए हुए हैं इस्पे क्लिक करें|

चरण 6: आप जैसे ही इस्पे क्लिक करेंगे आपके सामने उन सभी राशन कार्ड की लिस्ट आ जायेगी जिसमे आपको राशन कार्ड धारक का नाम, पिता / पति का नाम, माता का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या दिख जायेगी |

चरण 7: यहाँ से आप अपना राशन कार्ड आसानी से ढूंड सकते हैं, राशन कार्ड मिलते ही अपने डिजिटल राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें

चरण 8: डिजिटल राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके राशन कार्ड की पूरी डिटेल्स आ जायेगी जिसमे आप अपने परिवार के सदस्यों का नाम देख सकते हैं |

चरण 9: आप चाहे तो इस रिजल्ट का प्रिंट भी निकल सकते हैं और अपनी जरुरत के अनुसार इसका प्रयोग कर सकते हैं |

मुझे पूरी आशा है की आज के इस लेख उत्तर प्रदेश नए राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे खोजे  अच्छा लगा होगा और अब आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले से हो अपना नाम आसानी से UP के नए राशन कार्ड लिस्ट में आसानी से देख सकेंगे |

3 comments

Comments are closed.