राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े (How to Add New Name in Ration Card) – आज का हमारा लेख उन सभी पाठको के लिए जो यह जानना चाहते हैं की राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े, how to add name in ration card online, राशन कार्ड में ऑफलाइन कैसे नाम जोड़े, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लियए क्या क्या जरुरी डाक्यूमेंट्स लगेंगे और भी इसी तरह कई सवालो के जवाब आपको इस लेख में आज मिलेंगे यह लेख पढ़ने के पश्चात आप आसानी से घर बैठे ही परिवार के सदस्यों का नाम ऑनलाइन जोड़ सकते हैं :-
राशन कार्ड में नाम क्यों जोड़े?
जैसा की हम सभी जानते हैं राशन कार्ड न केवल अनाज सस्ती दर पर प्राप्त करने के लिए ही प्रयोग किया जाता है, बल्कि और भी बहुत से सरकारी कामो के लिए इसका प्रयोग किया जाता है तो अगर आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं होगा तो हो सकता है आप किसी या उस सरकारी योजना का लाभ न ले पाए जिसके लिए राशन कार्ड में नाम होना आवश्यक है तो राशन कार्ड में नाम अवश्य जुड़वाये।
राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़ सकते हैं ?
जैसा की हम ऊपर पहले ही बता चुके हैं की आप राशन कार्ड में नाम २ प्रकार से जोड़ सकते हैं, जो की इस प्रकार हैं :-
- ऑनलाइन
- ऑफलाइन
राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े ऑफलाइन
जैसा की हम सभी जानते हैं की बहुत से लोग आज भी ऐसे हैं जो ऑनलाइन प्रक्रिया पे ज्यादा भरोसा नहीं करते हैं और उसके बजाय ऑफलाइन प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हैं क्यूंकि उन्हें सभी डाक्यूमेंट्स हाथो हाथ प्राप्त हो जाते हैं भले ही इसमें थोड़ा समय लग जाता है तो चलिए बिना समय बिताये जान सकते हैं की आप ऑफलाइन राशन कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं:
- सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग जाना होगा और वहां से राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब फॉर्म में मांगी सभी जानकारी सही सही भरें
- अब निचे बताये गए सभी जरुरी दस्तावेज संलग्न करें तथा फॉर्म को वही अधिकारी के पास जमा करे दें।
- कुछः राज्यो में राशन कार्ड में नाम जोड़ने का कोई शुल्क नहीं लगता वहीँ कुछ राज्यों में नाम जोड़ने पर शुल्क देना पड़ सकता है तो इसके लिए भी आप तैयार रहे।
- जिस अधिकारी के पास फॉर्म जमा करा है वो सत्यापन के उद्देश्य से आपसे सभी डाक्यूमेंट्स ओरिजिनल में भी मांग सकता है तो अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स ले जाना न भूले।
- सब कुछ चेक करने के पश्चात आपको आपके डाक्यूमेंट्स वापस कर दिए जाएंगे और एक पावती (पर्ची) दी जाएगी जिसके द्वारा आप यह जान पाएंगे की आपका राशन कार्ड बना है या नहीं।
राशन डीलर के द्वारा भी जुड़वाँ सकते हैं नाम
अगर आपको बताई हुई प्रक्रिया में दिक्कत लग रही है या फिर खाद्य आपूर्ति विभाग आपके घर से बहुत दूर है तो आप अपने राशन डीलर के द्वारा भी राशन कार्ड में नाम जुड़वाँ सकता है, उसे सभी जानकारी दें और वो आपकी तरफ से यह सारी प्रक्रिया कर देगा और जल्द ही आपके परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में दर्ज हो जाएगा।
राशन कार्ड में नाम ऑनलाइन कैसे जोड़े – How to Add Name Online in Ration Card?
जैसा की भारत सरकार हर विभाग को ऑनलाइन करती जा रही है तो ऐसे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कैसे पीछे रह सकता है अगर आप अपने परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में ऐड करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल से भी राशन कार्ड में नाम जोड़ सकते हैं जिसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
चरण १: सबसे पहले आपको अपने राज्य की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा आपकी सहायता के लिए अपने सभी राज्यों की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक निचे दिया है जिसपे क्लिक करके आप अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं।
चरण २: वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको राशन कार्ड सेक्शन पर जान होगा।
चरण ३: यहाँ आपको नया सदस्य जोड़े सेक्शन पर क्लिक करना होगा |
चरण ४: अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमे आपको सभी जरुरी जानकारी भरनी होगी और उसके बाद फॉर्म सबमिट करें
चरण ५: जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करना होगा और सिक्योरिटी कोड भरके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
चरण ६: अब आपके सामने एक कन्फर्मेशन पेज ओपन हो जाएगा जिसमे आपको एक रेफ़्रेन्स नंबर प्रपात होगा जिसकी सहायता से आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं की आपके परिवार के सदस्य का नाम जुड़ा है या नहीं।
{नोट: हर राज्य की वेबसाइट के लिए अलग अलग तरीके हो सकते हैं, अगर आपको अपनी राज्य की वेबसाइट के द्वारा कैसे राशन कार्ड में सदस्य का ना जोड़े जानने के लिए आपको अपने राज्य के नाम पर क्लिक करना होगा।}
हो सकता है आपकी राज्य की खाद्यय विभाग की वेबसाइट में पहले आपको यूजर आई डी बनाना पड़े उसके बाद ही आप राशन कार्ड में नाम जोड़ सके तो पहले आपको यह देखना होगा की आपको यूजर आई डी बनाना होगा, यूजर आई डी बनाने के बाद चरण २ के बाद सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा |
राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए जरुरी दस्तावेज (List of Document to Add Name in Ration Card)
आप चाहे ऑनलाइन राशन प्रक्रिया द्वारा या ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा नाम जोड़ रहे हैं दोनों ही स्थिति में आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी
ओरिजनल राशन कार्ड
नवजात शिशु का नाम जोड़ने के लिए दस्तावेज-
- बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का आईडी प्रूफ (Aadhaar Card or Voter ID Card)
वधु का नाम जोड़ने के लिए दस्तावेज –
- शादी का प्रमाण पत्र (मैरिज सर्टिफिकेट )
- पति का मूल राशन कार्ड
- माता-पिता के राशन कार्ड से नाम छूटने का प्रमाण पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
-
सभी राज्यों की आधिकारिक वेबसाइट राशन कार्ड में नाम जोड़े के लिए
राज्य | आधिकारिक वेबसाइट |
अरुणाचल प्रदेश | http://arunfcs.gov.in/rationcard.html |
असम | https://fcsca.assam.gov.in/ |
आंध्र प्रदेश | https://epds2.ap.gov.in |
बिहार | http://epds.bihar.gov.in |
चंडीगढ़ | https://epds.nic.in/CHD/epds |
छत्तीसगढ़ | https://khadya.cg.nic.in/ |
गुजरात | ipds.gujarat.gov. |
गोवा | http://goacivilsupplies.gov.in/ |
दिल्ली | https://nfs.delhi.gov.in/ |
हिमाचल प्रदेश | https://epds.co.in/ |
हरियाणा | https://hr.epds.nic.in |
झारखंड | aahar.jharkhand.gov.in |
कर्नाटक | ahara.kar.nic.in |
केरल | https://civilsupplieskerala.gov.in |
महाराष्ट्र | rcms.mahafood.gov.in |
मध्य प्रदेश | http://samagra.gov.in |
मेघालय | http://megfcsca.gov.in/ |
मणिपुर | http://epds.nic.in/MNRPT/epds# |
मिजोरम | mizorampds.nic.in |
नागालैंड | http://fcsnagaland.gov.in |
उड़ीशा | http://pdsodisha.gov.in |
पंजाब | foodsuppb.gov.in |
राजस्थान | http://food.raj.nic.in |
सिक्किम | http://sikkimfcs-cad.gov.in/ |
तमिलनाडु | www.tnpds.gov.in |
तेलंगाना | www.tnpds.gov.in |
उत्तर प्रदेश | https://fcs.up.gov.in |
त्रिपुरा | http://fcatripura.gov.in/ |
उत्तराखंड | https://fcs.uk.gov.in/ |
पश्चिम बंगाल | https://wbpds.gov.in |
उम्मीद है अब आप आसानी से घर बैठे राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ सकते हैंअगर आपको किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप हमें निचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में जाकर भी अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।

सुमन गौतम, जिन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश से प्राप्त की है, और अपनी कला स्नातक की शिक्षा पूर्वांचल विश्विधायलय, जौनपुर, उत्तर प्रदेश से पूरी की है।OnlineRationCard.in पर यह आम लोगो के लिए राशन कार्ड से सम्बंधित लेख समय समय पर लिखती रहती है ।